यूईएफए अवार्ड में मेसी, सुआरेज की अनदेखी से बार्सिलोना नाराज

बार्सिलोना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब बार्सिलोना एफसी के उपाध्यक्ष जोर्डी मेस्ट्रे ने कहा है कि क्लब यूरोप में फुटबाल की नियामक संस्था (यूईएफए) द्वारा महाद्वीप के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी को दिए जाने वाले अवार्ड के लिए लियोनेल मेसी और लुइस सुआरेज की अनदेखी करने से काफी निराश है।

उल्लेखनीय है कि यूरोप के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले अवार्ड के लिए मेसी और सुआरेज को अंतिम तीन में नामित नहीं किया गया है।

इस अवार्ड के लिए जो तीन खिलाड़ी चुने गए हैं उनमें रियल मेड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गैरेथ बेल के अलावा एटलेटिको मेड्रिड के एंटोइने ग्रीजमैन हैं।

पांच बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी रह चुके मेसी को पांचवां स्थान मिला है जबकि सुआरेज को चौथा स्थान हासिल हुआ है।

आयरलैंड के समाचार चैनल ‘टीवी3’ ने मेस्ट्रे के हवाले से शनिवार को कहा, “मेरे लिए यह सही फैसला नहीं है। मैं नहीं जानता की यूईएफए ने क्या पैमाना रखा था। मैं सभी विजेताओं का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं।”

उन्होंने कहा, “हमारे क्लब का कोई खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं किया गया है, जैसे मेसी और सुआरेज। यह अपमानजनक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493