यूईएफए के फैसले को चुनौती नहीं देगा रूस

रूस के खेल मंत्री विताली मुतको ने मंगलवार को अपने बयान में यह बात कही।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, मुतको ने अपने बयान में कहा कि यह सजा काफी अधिक है, लेकिन वह इसके खिलाफ अपील नहीं कर सकते।

मार्सेले के स्टेडियम में शनिवार को इंग्लैंड और रूस के मुकाबले के दौरान और बाद में दोनों टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई भिडं़त में 35 लोग घायल हो गए थे।

यूईएफए ने अपने बयान में कहा कि यूरो 2016 में रूस और इंग्लैंड के मुकाबले के दौरान हुए इस विवाद में मार्सेले में पटाखों का इस्तेमाल हुआ और नस्लवादी टिप्पिणयां भी की गई।

इस घटना के बाद यूईएफए ने मंगलवार को रूस पर 1,68,200 डालर (150,000 यूरो) का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही संघ ने देश के लिए अस्थाई निलंबन भी जारी किया है।

बयान में कहा गया कि यूईएफए द्वारा लगाए गए इस अस्थायी निलंबन का अर्थ यह है कि अगर भविष्य में रूस के प्रशंसकों द्वारा इस प्रकार की घटना दोहराई जाती है, तो देश को यूरोपियन फुटबाल टूनार्मेंट से बाहर कर दिया जाएगा।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के फुटबाल प्रशंसकों के व्यवहार को अस्वीकार्य बताया।

पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, “हमें आशा है कि रूस के नागरिक, रूस के प्रशंसक जिस भी देश की यात्रा कर रहे हैं, उसके कानूनों का सम्मान करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493