यूईएफए ने लेगिआ, डॉर्टमंड के खिलाफ शुरू की अनुशासनात्मक कार्यवाही

नियोन (स्विट्जरलैंड), 17 सितम्बर (आईएएनएस)। यूरोपीयन फुटबाल संघ (यूईएफए) ने पोलैंड के फुटबाल क्लब लेगिया वारसॉ और जर्मनी के क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरु कर दी है।

यूईएफए ने यह कार्यवाही चैम्पियंस लीग में दोनों क्लबों के बीच हुए विवाद के चलते की है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बुधवार को पोलैंड की राजधानी में हुए मैच में लेगिआ पर सार्वजनिक गतिरोध, आग फेंकने, नस्लीय व्यवहार, सामान फेंकने, खराब व्यवस्था और सीढ़ियों को बंद करने के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं डॉर्टमंड पर भी आग और सामान फेंकने के लिए कार्यवाही की जा रही है।

यूईएफए ने शुक्रवार को बताया कि उसकी नियंत्रण, नैतिकता और अनुशासन समिति इस मामले की जांच करेगी और 28 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी।

डॉर्टमंड ने यह मैच 6-0 से अपने नाम किया था। मैच के अगले दिन लेगिआ ने एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों द्वारा जर्मन क्लब के खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी करने की बात का खारिज की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493