स्कोप्जे (मैसेडोनिया), 18 जुलाई (आईएएनएस)। मैसेडोनिया अगले माह रियल मेड्रिड और मैनचेस्टर युनाइटेड के बीच होने वाले यूईएफए सुपर कप के फाइनल मैच के आयोजन की तैयारी कर रहा है।
दोनों क्लबों के बीच यह मैच आठ अगस्त को टेलेकोम एरीना स्टेडियम में खेला जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फाइनल मैच की तैयारियां जारी हैं, जबकि 21 जुलाई को स्टेडियम काम पूरा हो जाएगा।
सार्वजनिक कार्यों के प्रबंधन के लिए कार्यालय के प्रमुख स्वेत्को ग्रोजदानोव ने कहा, “हम तैयार हैं।”
स्वेत्को के अनुसार, यूईएफए द्वारा टेलकोम एरीना में जिस समस्या के बारे में बात की गई थी, उसे1 संबोधित कर लिया गया है।
स्वेत्को ने संवाददाताओं से कहा, “इसका काम 21 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। यूईएफए के विशेषज्ञ अपने अंतिम मूल्यांकन की पेशकश करने आएंगे।”
सुपर कप मैच के लिए आवश्यक शर्तों को पूरा करने के लिए मैसेडोनियन सरकार और फुटबॉल एसोसिएशन ने 300,000 यूरो (343,000 डॉलर) आवंटित किए हैं।
यूईएफए ने भी इस टूर्नामेंट के लिए वित्तीय समर्थन दिया है।
dharmpath.com dharmpath