यूएई इंटरपोल फाउंडेशन को 5 करोड़ डॉलर देगा

अबू धाबी, 28 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने यहां आयोजित सुरक्षा गोष्ठी से पहले इंटरपोल फाउंडेशन फॉर सेफर वर्ल्ड को वैश्विक अपराध और आतंकवाद से निपटने के लिए बनाए गए सात परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पांच करोड़ डॉलर के योगदान की घोषणा की है।

संयुक्त अरब अमीरात सरकार की साझेदारी में पहली सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन मंगलवार से गुरुवार तक किया जा रहा है।

इस फोरम में मंत्रियों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के बीच भविष्य के सुरक्षा खतरों से निपटने तथा अपनी जिम्मेदारियों की पहचान के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा।

इंटरपोल की ये सात परियोजनाएं आतंकवाद, साइबर अपराध, सांस्कृतिक विरासत, कमजोर समुदायों, वाहन अपराध, दवाओं और अवैध वस्तुओं पर केंद्रित हैं।

गृह मंत्रालय की संघीय आपराधिक पुलिस के महानिदेशक ब्रिगेडियर हमद अजलन अल अमीमी ने सभी देशों, संस्थानों और अंतर्राष्ट्रीय निकायों के बीच सहयोग और भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि अंतर्राष्ट्रीय समुदायों की सुरक्षा और बचाव सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के प्रयासों को बढ़ावा दिया जा सके।

इंटरपोल फाउंडेशन फॉर सेफर वर्ल्ड के अध्यक्ष एलियस मूर ने कहा, “हम इन सात परियोजनाओं को प्रायोजित करने में संयुक्त अरब अमीरात सरकार की निरंतर साझेदारी और नेतृत्व का स्वागत करते हैं, जिसे वर्तमान के उन जटिल खतरों से निपटते के लिए बनाया गया है, जिनका हम सामना कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493