यूएई का सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

अबू धाबी, 12 जून (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का एक सैन्य हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट और सह पायलट की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि यह दुर्घटना एक नियमित उड़ान के दौरान फारस की खाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय जल में हुई।

हेलीकॉप्टर किस किस्म का था, और दुर्घटना किस स्थान पर हुआ, इस बारे में विवरण नहीं दिया गया है।

इस खाड़ी देश में एक महीने से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी दुर्घटना है।

इसके पहले 15 मई को संयुक्त अरब अमीरात का एक सैन्य हेलीकॉप्टर देश में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें पायलट और प्रशिक्षक सहित चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493