यूएई ने आतंकवादी हमले के लिए ईरान के आरोपों को नकारा

दुबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेशी मामलों के मंत्री अनवर गर्गश ने ईरान के आरोपों को खारिज किया है।

ईरान ने सैन्य परेड पर हुए हमले के लिए अमेरिका और उसके खाड़ी देशों के सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अनवर ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “ईरान सरकार द्वारा यूएई पर इस तरह आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा करना खेदजनक है। यह स्पष्ट है कि ईरान के आरोप निराधार हैं।”

ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में शनिवार को सैन्य परेड पर चार बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था।

इस हमले में दो हमलावरों सहित 29 लोग मारे गए थे।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने इसके लिए अमेरिका और क्षेत्रीय सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया था।

अहवाज नेशनल रेसिस्टेंस और इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493