वाशिंगटन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के कोलोराडो में इस सप्ताह आयोजित 34वीं अंतरिक्ष संगोष्ठी में संयुक्त अरब अमीरात की अंतरिक्ष एजेंसी का प्रतिनिधित्व करने वाले के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।
16 से 19 अप्रैल तक चली इस संगोष्ठी में दुनिया भर के अंतरिक्ष क्षेत्र के विशेषज्ञों और सैन्य विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
संयुक्त अरब अमीरात की अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष और उच्च शिक्षा व उन्नत कौशल राज्य मंत्री, अहमद बिन अब्दुल्ला हुमैद बेलदौल अल फालासी के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल में एजेंसी के निदेशक नासेर अल अहबाबी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
अल फालासी ने उभरती अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था नामक एक चर्चा में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के आर्थिक विविध एजेंडे पर त्वरित प्रभाव की अंतरिक्ष गतिविधियों पर चर्चा की।
अंतरिक्ष संगोष्ठी में लगातार तीसरे साल संयुक्त अरब अमीरात की अंतरिक्ष एजेंसी ने भाग लिया है। यहां मौजूद 14,000 लोगों में अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस और वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस सहित कई हस्तियां मौजूद थीं।
dharmpath.com dharmpath