यूएई : बिना इजाजत मोबाइल छूने वाली पत्नी को देश निकाला

समाचारपत्र ‘गल्फ न्यूज’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, में यूएई में रह रही गुमनाम महिला पर अजमन की एक आपराधिक अदालत ने 1,50,000 दिरहम (40,843 डॉलर) का जुर्माना लगाया है।

महिला की अधिवक्ता ने कहा कि उसने अपने पति पर विवाहेत्तर संबंध रखने का आरोप लगाया था। उसने बिना इजाजत पति का मोबाइल फोन छूने और उससे कुछ तस्वीरें अपने फोन में ट्रांसफर करने की बात भी कबूली।

पति ने इसके खिलाफ अदालत में एक शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने साइबर अपराध कानून के तहत महिला को दोषी पाया। इस कानून के तहत सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर ‘दूसरे व्यक्ति की निजता में हस्तक्षेप करना दंडनीय है।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493