यूएई : भारतीय नर्स ने अस्पताल की छत से कूदकर जान दी

दुबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात के अल अइन शहर के एक अस्पताल की छत से एक भारतीय नर्स ने कूदकर आत्महत्या कर ली।

गल्फ न्यूज ने सोमवार को अस्पताल के सूत्रों के हवाले से कहा कि केरल की रहने वाली करीब 40 वर्षीय महिला की पहचान सुजा सिंह के रूप में हुई है। उसने रविवार दोपहर अस्पताल की इमारत पर से छलांग लगाई।

सुजा सिंह के दो बच्चे हैं, जो विदेश में पढ़ रहे हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अस्पताल के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि वह जनवरी से नर्सो की प्रमुख के रूप में कार्य कर रही थी।

अधिकारी ने कहा, “पूरा अस्पताल ही सदमे में है। इस मुश्किल घड़ी में हम पूरी तरह मृतक के परिवार के साथ हैं। सुजा सिंह का अस्पताल से और न अस्पताल के किसी सदस्य के साथ कोई विवाद था। वह अच्छी तरह से कार्य कर रही थीं।”

अखबार के मुताबिक, सुजा सिंह एक तलाकशुदा महिला थी। अस्पताल ने उनके बच्चों से संपर्क किया है, लेकिन वे कथित रूप से शव को ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं।

अस्पताल ने कहा, “परिवार शव को भारत नहीं ले जाना चाहता और वे उनके अंतिम संस्कार को अमीरात में करने की योजना बना रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493