दुबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। फुजैरा में एक आवासीय इमारत के अंदर 49 वर्षीय एक भारतीय व्यापारी को उसके कार्यालय में फंदे से लटका पाया गया। वक कुछ दिनों से लापता था।
गुल्फ न्यूज द्वारा गुरुवार को प्रकाशित रपट के अनुसार, फुजैरा की पुलिस ने कहा कि भारतीय की पहचान डी.पी के रूप में हुई है, और माना जा रहा है कि उसने हमद बिन अब्दुल्ला स्ट्रीट पर स्थित इमारत में इस सप्ताह के प्रारंभ में आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने गुमसुदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया और भारतीय व्यक्ति का शव उसके कार्यालय से बरामद किया गया।
मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath