यूएई विश्वविद्यालय ने सबसे बड़ी मोजैक पेंटिंग का विश्व रिकार्ड तोड़ा

अबु धाबी, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के ‘ईयर आफ जायद’ उत्सव के दौरान यूएई विश्वविद्यालय (यूएईयू) ने कागज के गट्ठरों की मदद से सबसे बड़ी मोजैक (पच्चीकारी) पेंटिंग बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया है।

विश्वविद्यालय के 532 छात्रों द्वारा तैयार पेंटिंग में ‘ईयर आफ जायद’ का लोगो बनाया गया है। इसे यूएई के लोगों की तरफ से दिवंगत शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यान के प्रति प्यार और आभार जताने के लिए बनाया गया है।

सोमवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, यह पेंटिंग 10 मीटर ऊंची और 3.125 मीटर चौड़ी है। इसे बनाने में सात महीने का समय लगा। इसे बनाने में कागज के दो लाख 76 हजार 800 रोल लगे।

यूएईयू के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद अल्बाईली ने कहा कि इस पहल से छात्र यूएई को बनाने में स्वर्गीय शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यान की भूमिका पर प्रकाश डालना चाहते हैं।

छात्र मामलों के सहायक अधिकारी डॉक्टर अतीक अलमंसूरी ने कहा कि 31.25 वर्गमीटर की पेंटिंग बनाने के लिए छात्रों को कुल 3,420 घंटे काम करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493