अबू धाबी, 8 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने पारिवारिक संबंध मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अभियान शुरू किया और कहा कि सरकार समाज की पहचान और संस्कृति के संरक्षण में परिवार की भूमिका का समर्थन करती है।
‘एकजुट परिवार 2021’ अभियान की अध्यक्षता करते हुए यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक ने क हा कि राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाईद अल नाहयान ने परिवार की एकजुटता को ध्यान देने का क्षेत्र के रूप में जोर जोर दिया है।
अल मकतूम ने कहा, “हम दुनिया के सबसे अच्छे देशों में शुमार होने की चाहत रखते हैं और यह परिवारों को मजबूत करके ही संभव हो सकता है जो समाज का केंद्र है। परिवारों की एकजुटता मजबूत समुदाय का मार्ग प्रशस्त करती है।”
‘एकजुट परिवार 2021’ अभियान के तहत अनेक पहलें, कार्यक्रम और कई सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू की गई हैं। इन सब में ‘पारिवारिक बंधन’ सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।
dharmpath.com dharmpath