यूक्रेनी सैनिकों ने पत्रकारों पर गोलियाँ चलायीं

1013331437यूक्रेनी सेना ने आम लोगों को सुरक्षित जगहों में हटाने की प्रक्रिया के चलते लुगांस्क प्रदेश में चेर्नूखिनों के निवासियों और पत्रकारों पर गोलीबारी की जिसके नतीजे में एक व्यक्ति घायल हो गया।

यह खबर लुगांस्क के सूचना केंद्र द्वारा दी गयी। जैसी कि सूचना मिली, यूक्रेनी सैनिकों ने खतरनाक क्षेत्र से आम लोगों की निकासी के लिये घोषित युद्धविराम का उल्लंघन करके उन पर गोलियाँ चलायीं। इसके अतिरिक्त रूसी पत्रकारों दिमित्री मालिशेव और आर्तियोम कोल को भी निशाना बनाया गया। शुक्रवार को खबर मिली कि लुगांस्क प्रदेश के प्रशासन और यूक्रेनी सैनिकों के बीच सहमति बनी कि लड़ाइयों के इलाके में स्थित चेर्नूखिनो बस्ती से आम निवासियों की निकासी के लिये मानवीय कोरिडोर (सुरक्षित रास्ता) स्थापित किया जाये। इससे पहले दोनेत्स्क प्रदेश के रक्षा मंत्रालय के तहत सैनिक कोर के उपकमांडर एडवर्ड बासुरिन ने ऐलान किया था कि दोनबास में दिबाल्त्सेवो के इलाके में युद्ध विराम लागू हो गया।

रेडिओ स्पुतनिक से

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493