कीव, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन के प्रधानमंत्री अर्सनी यत्सेनयुक के इस्तीफे की घोषणा के बाद संसद नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए मतदान की तैयारी में है।
बीबीसी की मंगलवार की एक रपट के मुताबिक, यत्सेनयुक ने रविवार को इस्तीफा देने की घोषणा की और यूक्रेन के राजनीतिज्ञों पर ‘वास्तविक बदलाव’ लाने में नाकाम होने का आरोप लगाया।
यत्सेनयुक की सरकार पर भ्रष्टाचार व काम नहीं करने का आरोप है।
राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको की पार्टी ने यत्सेनयुक की जगह लेने के लिए संसद अध्यक्ष वोलोदिमिर ग्रोइसमैन को नामित किया है।
लेकिन सोमवार देर शाम आई रपटों के मुताबिक, वह संभवत: पद नहीं स्वीकारेंगे।
आर्थिक मामलों के मंत्री ऐवारास एब्रोमाविसियस ने सरकार पर भ्रष्टाचार खत्म करने की प्रतिबद्धता न दिखाने का आरोप लगाते हुए दो महीने से अधिक समय पहले इस्तीफा दे दिया था।
वर्तमान संकट इसलिए ज्यादा गहरा गया है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन ने सुधार नहीं किया तो वह सहायता राशि देना बंद कर देगा।
dharmpath.com dharmpath