सैन्य प्रवक्ता एंड्री लाइसेंको ने कहा कि पिछले 24 घंटे में विद्रोहियों के साथ लड़ाई के दौरान यूक्रेनी सेना का एक जवान मारा गया और अन्य नौ लोग घायल हो गए।
एंड्री ने संवाददाताओं से कहा, “विद्रोहियों ने मोर्टार का अत्यधिक उपयोग किया, और पिछले दिनों हमारे ठिकानों में मोर्टार से 150 गोले दागे हैं।”
इस बीच एक वरिष्ठ विद्रोही कमांडर एडुआर्ड बासुरिन ने कहा कि पिछले 24 घंटों में सेना के साथ संघर्ष में एक आजादी समर्थक लड़ाका मारा गया और दो अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath