बेलारूस के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मिंस्क समझौते के क्रिन्यावयन में मुश्किलों और चुनौतियों के बावजूद इसे आगे बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
गौरतलब है कि यूक्रेन संकट के लिए समग्र निपटारे को पूरा होने में अभी लंबी प्रक्रिया है।
मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन के लोगों की भलाई ही दांव पर नहीं लगी है, बल्कि पूरे यूरोप महाद्वीप की सुरक्षा भी दांव पर लगी है।
मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन में शांति बहाली और यूरोपीय सुरक्षा सहयोग संगठन (ओएससीई) के दायरे में आने वाले क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बेलारूस हर संभव प्रयास करने को तैयार है।
dharmpath.com dharmpath