यूक्रेन में कैदियों की अदला-बदली

कीव, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन सरकार और रूस समर्थित विद्रोही धड़े ने कैदियों की अदला-बदली प्रक्रिया शुरू की। इसके तहत सैंकड़ों कैदियों को रिहा किया गया।

यह 2014 में शुरू हुए यूक्रेन संकट के बाद कैदियों की अब तक की सबसे बड़ी अदला-बदली है।

मिस्क समझौते के तहत कैदियों की अदला-बदली हुई है। यह समझौता 2015 में हुआ था।

समझौते के तहत कैदियों की अदला-बदली प्रक्रिया रूकी हुई थी और विश्लेषकों को लगता था कि अब यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी लेकिन दोनों पक्षों ने इस प्रक्रिया को जारी रखने का फैसला किया।

यूक्रेन में रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के प्रवक्ता मिलाडीन बोगेटिक ने बीबीसी को बताया, “इनमें से कुछ को पहले ही रिहा कर दिया गया है और यूक्रेन सरकार द्वारा इन पर लगाए गए आरोप हटा दिए गए हैं और इसे बाद इन्होंने सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्र में रहने को प्राथमिकता दी।”

यूक्रेन को दो नागरिकों ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में रहने का फैसला किया।

कैदियों की अदला-बदली को लेकर पिछले कई महीनों से बातचीत चल रही थी, जिमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेन्को के साथ रूस के रूढ़िवादी चर्च के प्रमुख भी शामिल थे।

कैदियों को ले जाने के लिए दोनेत्सक के होरलिवका शहर के पास मेयोरोस्क नाके के पास बसें और अन्य वाहन पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493