यूक्रेन के सांख्किीय सेवा विभाग की ओर से जारी रपट के मुताबिक, कुल 20,555 चीनी नागरिकों ने पिछले साल यूक्रेन की यात्रा की, जबकि एक साल पहले 13,602 यात्रियों ने यूक्रेन की यात्रा की थी।
यूक्रेन ने जून 2016 में चीनी कारोबारियों और पर्यटकों के लिए कीव बोरीस्पिल हवाईअड्डे पर पहुंचने पर 15 दिनों का प्रवेश वीजा जारी करना शुरू किया था, लेकिन इसके लिए जरूरी था कि यात्रियों के पास कारोबार या पर्यटन उद्देश्य की पुष्टि का दस्तावेज हो।
इसके चार महीने बाद पहुंचने पर वीजा नीति यूक्रेन के ओडिसी के हवाईअड्डे तक बढ़ा दी गई।
dharmpath.com dharmpath