यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, मतगणना रात 10 बजे से (लीड-1)

कीव, 31 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन के लोग रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के लिए मतदान कर रहे हैं। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान रात आठ बजे समाप्त होगा और रात दस बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।

कीव, 31 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन के लोग रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के लिए मतदान कर रहे हैं। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान रात आठ बजे समाप्त होगा और रात दस बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।

मौजूदा राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको (53) फिर से इस पद के लिए लड़ रहे हैं लेकिन आश्चर्यजनक रूप से हास्य अभिनेता वोलोडिमिर जेलेंस्की (41) भी इस दौड़ में आगे हैं।

पोरोशेंको और जेलेंस्की के अलावा तीसरा प्रमुख चेहरा पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया टिमोशेंको हैं।

चुनाव के लिए कुल 39 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन चुनावी दौड़ में आगे केवल तीन मुख्य उम्मीदवारों को ही जीत का दावेदार माना जा रहा है।

बीबीसी के मुताबिक, अगर रविवार के मतदान में किसी भी उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट नहीं मिलते तो शीर्ष दो दावेदारों का 21 अप्रैल को दूसरे दौर का मुकाबला होगा।

करीब 30,000 मतदान केंद्रों पर 3.4 करोड़ से अधिक योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जैसे ही वोटिंग बंद होंगी, जल्द ही एग्जिट पोल के पहले नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। वोटों की गिनती रात 10 बजे से शुरू होगी।

यूक्रेन के केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा सोमवार सुबह प्रारंभिक आधिकारिक परिणाम जारी करने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493