यूक्रेन : रूसी पत्रकार की हत्या की साजिश रचने का आरोपी गिरफ्तार

कीव, 1 जून (आईएएनएस)। यूक्रेन की एक अदालत ने रूसी पत्रकार अर्केडी बैबशेंको की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक व्यवसायी को दो महीनों के लिए हिरासत में लेने का आदेश दिया है।

बीबीसी ने शुक्रवार को बताया, व्यवसायी बोरिस हरमैन पर कीव में बैबशेंको की हत्या करने के लिए एक व्यक्ति को 15,000 डॉलर देने का आरोप है।

आरोपी ने कहा कि उसका पत्रकार को मारने का कोई इरादा नहीं था और उसने यूक्रेन सुरक्षा सेवा (एसएसयू) को पूरा सहयोग दिया था।

एसबीयू ने मंगलवार को बैबशेंको की मौत को यह कहते हुए झूठा करार दे दिया था कि इससे रूसी पत्रकार की हत्या की साजिश का खुलासा होने में मदद मिलेगी।

बीबीसी के अनुसार, पत्रकार ने गुरुवार को कहा कि इसके लिए सूअर का खून और मेकअप कलाकार की मदद ली गई। बैबशेंको युद्ध संवाददाता रह चुके हैं। वह 2017 में भागकर रूस चले गए थे।

एसबीयू ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन में एक अज्ञात हमलावर भी शामिल था।

यूक्रेन ने इस धोखेबाजी की कड़ी आलोचना की थी।

मास्को ने यूक्रेन के स्टिंग ऑपरेशन को भड़काने वाला कदम बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493