यूट्यूब वीडियो को लेकर उमा भारती ने दर्ज कराया केस, दावा- महिला IPS ने घुस लेते किया था गिरफ्तार

भोपाल-मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की चर्चित नेत्री उमा भारती से जुड़ा एक भ्रामक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद उनके निज सचिव उमेश गर्ग ने क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई है। वीडियो में लेडी आईपीएस का नौकरानी बनकर उमा भारती को गिरफ्तार करने का जिक्र किया गया है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छवि धूमिल करने के आरोप में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 336(4) और 356 (2) के तहत केस दर्ज किया है। उमा भारती के निज सचिव उमेश गर्ग ने इस वीडियो को लेकर सोमवार को भोपाल क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई है।

मा भारती के निज सचिव ने अपनी शिकायत में लिखा है किसी ने जानबूझकर पूर्व सीएम की छवि धूमिल करने के मकसद से ये हरकत की है। जिस वीडियो को लेकर क्राइम ब्रांच को शिकायत की गई है, वह 45 सेकंड का है। उसके वॉइसओवर कहा गया है कि ‘यह एक ऐसी आईपीएस अफसर हैं, जो मुख्यमंत्री के काले कारनामे देखने उनके ही घर नौकरानी बनकर पहुंच गई। लेकिन बाद में जो हुआ उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

वीडियो में आगे कहा गया है कि 2000 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अफसर दीपा दिवाकर मौदगिल उर्फ डी रूपा जिस राज्य में होती हैं, वहां कोई भी कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता। यह चर्चा में तब आ गईं जब इन्हें पता चला कि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ठेकेदारों से जबरदस्ती पैसे मांग रहीं हैं। तभी रूपा जी मुख्यमंत्री के घर नौकरानी बनकर पहुंच गईं। जैसे ही उन्होंने मुख्यमंत्री को ठेकेदारों से पैसे मांगते देखा तभी रुपा जी ने अपना असली चेहरा दिखाया तो सभी के होश उड़ गए। आईपीएस अफसर डी रूपा ने मुख्यमंत्री को उनके ही घर से गिरफ्तार कर लिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493