यूथ ओलम्पिक क्वालीफायर (हॉकी) : महिला व पुरुष टीमें शीर्ष पर

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की जूनियर महिला और पुरुष हॉकी टीमें यूथ ओलम्पिक क्वालीफायर टूर्नामेंट में अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं।

थाईलैंड के बैंकॉक में जारी इस टूर्नामेंट में शुक्रवार को पुरुष टीम हांग कांग चीन को 21-0 और दक्षिण कोरिया को 12-5 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रही जबकि महिला टीम ने मेजबान टीम थाईलैंड को 9-0 से हराकर ग्रप बी में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया।

पुरुष टीम ने दिन के पहले मैच में हांग कांग चीन को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और 21 गोल दागे। भारत ने पहले क्वार्टर में नौ और दूसरे क्वार्टर में सात गोल दागे।

दूसरे मैच में पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया को भी 12-5 से करारी शिकस्त दी और ग्रप एम में शीर्ष पायदान हासिल किया। दानों टीमें टूर्नामेंट में अबतक अजय थी और एक समय मैच का स्कोर 2-2 था लकिन भारत ने तीन मिनट के अंतराल में तीन गोल दागकर स्कोर 5-2 कर दिया। इसके बाद, भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 12-5 से मैच अपने नाम किया।

महिला टीम ने ग्रप बी के अपने मैच में मेजबान थाईलैंड को 9-0 से मात दी। भारत ने पूरे मैच के दौरान मेजबान टीम को गोल करने का मौका नहीं दिया। टीम के लिए मुमताज खान ने चार और संगीता कुमारी ने दो गोल किए।

सेमीफाइनल में पुरुष टीम का मुकाबला पाकिस्तान या बांग्लादेश से होगा, जबकि महिला टीम शनिवार को मलेशिया का सामना करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493