यूथ ओलम्पिक (जूडो) : पदक जीतने वाली पहली जुडोका बनीं तबाबी

ब्यूनस आयर्स, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। तबाबी देवी थांगजाम ने रविवार को यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में जूडो में रजत पदक जीता। वह इस खेल में ओलम्पिक (जूनियर एवं सीनियर) में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।

तबाबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया जहां उन्हें वेनेजुएला की मारिया जिमेनेज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

जिमेनेज ने भारतीय खिलाड़ी को दो मिनट आठ सेकेंड तक चले मुकाबले में 11-0 से शिकस्त दी। भारत ने अभी तक सीनियर या जूनियर किसी भी स्तर पर जूडो में कभी ओलिंपिक मेडल नहीं जीता।

तबाबी ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया की विक्टोरिया पुलिजिच को 10-0 से हराया था, उससे पहले उन्होंने भूटान की यांगचेन वांगमो को 10-0 से मात दी थी।

इस रजत के साथ इस यूथ ओलिंपिक में भारत के कुल दो पदक हो गए हैं। इससे पहले, तुषार माने ने निशानेबाजी में रजत पदक पर कब्जा करके भारत का खाता खोला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493