यूथ ओलम्पिक (तीरंदाजी) : आकाश ने जीता रजत पदक

ब्यूनस आयर्स, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय किशोर तीरंदाज आकाश ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में रजत पदक अपने नाम किया है।

ब्यूनस आयर्स, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय किशोर तीरंदाज आकाश ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में रजत पदक अपने नाम किया है।

आकाश को पुरुषों की रिकर्व एकल स्पर्धा के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बुधवार देर रात हुए मुकाबले में अमेरिका के ट्रेनटोन कॉवेल्स ने मात दी।

ट्रेनटोन ने फाइनल में आकाश को 6-0 से हराया। आकाश ने कुल 79 अंक हासिल किए, वहीं ट्रेनटोन को 85 अंक हासिल हुए।

इससे पहले, सेमीफाइनल मैच में आकाश ने बेल्जियम के सीना रूस को 6-0 से हराकर अपना पदक पक्का करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493