यूथ ओलम्पिक (तीरंदाजी) : इंटरनेशनल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीते आकाश

ब्यूनस आयर्स, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के युवा तीरंदाज आकाश ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों के आठवें दिन इंटरनेशनल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

आकाश और उनकी तुर्की की जोड़ीदार सेलिन सैटर ने ब्राजील के मेटीयूस अल्मेडिया और डोमिनिकन गणराज्य की स्टेफनी जेरेज की जोड़ी को एक कड़े मुकाबले में 138-131 से शिकस्त दी।

आकाश-सैटर की जोड़ी को पहले सेट को 34-31 से अपने नाम किया जबकि दूसरा सेट 36-36 से ड्रॉ रहा। अल्मेडिया-जेरेज ने तीसरे सेट में वापसी की और 35-34 से जीत दर्ज की।

चौथे सेट में आकाश-सैटर ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया और 34-29 से जीत दर्ज करते हुए मैच अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493