ब्यूनस आयर्स, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को यहां जारी यूथ ओलम्पिक-2018 में रजत पदक हासिल हुआ है। रजत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन शुक्रवार देर रात हुए खिताबी मुकाबले में वह चीन के ली शिफेंग के मात खा गए।

चीनी खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी को सीधे गेमों में 21-15, 21-19 से मात दी।
यह मैच 42 मिनट तक चला। पहले गेम में चीनी खिलाड़ी ने असानी से लक्ष्य को हरा दिया लेकिन दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाई लेकिन अंत में वह जरूरी दो अंकों की बढ़त बना नहीं पाए और स्वर्ण से चूक गए।
dharmpath.com dharmpath