ब्यूनस आयर्स, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में रविवार को 5-ए हॉकी के पूल-बी मैच में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में 10-0 से हरा दिया।
दोनों टीमों की तरफ से पांच-पांच खिलाड़ी इस मैच में खेल रहे थे।
भारतीय टीम के लिए शिवम आनंद और राहुल कुमार राजभर ने चौथे, संजय ने छठे, रबीचंद्र मोइरांगथम और कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने नौंवे, 18वें और 20वें, सुदीप चीरमाको ने 11वें और 17वें और मनिंदर सिंह ने 12वें मिनट में गोल किए।
पूल-बी में ही भारत को अब अपना अगला मुकाबला सोमवार को आस्ट्रिया से खेलना है।
dharmpath.com dharmpath