यूनाइटेड बैंक 300 करोड़ रुपये पूंजी जुटाएगा

चेन्नई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र के बैंक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का कहना है कि वह 300 करोड़ रुपये की राशि जुटाएगा।

बैंक लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी) को प्रेफेरेंशियल शेयर आवंटित कर पूंजी जुटाएगी।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक के निदेशक मंडल ने एलआईसी को 300 करोड़ रुपये तक के प्रेफेरेंशियल शेयर और किसी भी तरह के शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।

बैंक का 2016 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ घटकर 43.53 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछली समीक्षाधीन अवधि में यह 61.86 करोड़ रुपये था।

30 सिंतबर 2016 को समाप्त तिमाही में बैंक की कुल आय 2,893.31 करोड़ रुपये रही है जबकि 30 सितंबर 2015 में यह 2,927.19 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493