नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। स्पेशल ओलम्पिक्स भारत के छह एथलीट, फुटबाल खिलाड़ियों के साथ 24 से 28 मार्च 2018 तक स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम में होने वाले यूनिफाइड फुटबाल ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेंगे।
यह शिविर शिकागो में इसी साल 17 से 20 जुलाई के बीच खेले जाने वाले यूनीफाइड फुटबाल कप की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है।
स्पेशल ओलम्पिक भरत के एथलीट राजस्थान, महाराष्ट्र, मिजोरम, केरल, गोवा और दिल्ली से हैं। वहीं यूनिफाइड पार्टनर्स दिल्ली और गोवा से हैं। सभी प्रतिभागी स्कूल परिसर में ही रुकेंगे।
शिविर के दौरान अभ्यास सत्र सुबह छह से आठ बजे तक और अपरान्ह तीन से शाम 6:30 बजे तक होगा। गुरुग्राम के इस कैम्प के माध्यम से खिलाड़ी स्पेशल ओलम्पिक्स यूनिफाइड फुटबॉल कप, शिकागो 2018 की तैयारी करेंगे।
हर्बल लाइफ न्यूट्रिशन ने इन्टेलेक्चुअल डिसेबल एथलीट्स के प्रशिक्षण के लिए स्पेशल ओलम्पिक्स भारत के साथ साझेदारी की है।
फुटबाल प्रशिक्षण के अलावा 300-400 एथलीट की शरीरिक फिटनेस की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा 27 मार्च को फुटबाल एथलीट के लिए काउन्सलिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath