यूनीसेफ के लिए 2 साल और सद्भावना दूत बने रहेंगे अमिताभ

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन का 2 साल और यूनीसेफ के सद्भावना दूत बने रहेंगे, संगठन ने उनके साथ हुए करार की अवधि को बढ़ा दिया है। वह बच्चों के लिए चेचक और खसरा जैसे रोगों के उन्मूलन के संबंध में काम करेंगे।

तपेदिक और हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियों का सामना कर चुके अमिताभ पहले भी पोलियो, हेपेटाइटिस बी, तपेदिक और मधुमेह जैसी बीमारियों के उन्मूलन अभियान से जुड़ चुके हैं।

अमिताभ (74) ने रविवार रात ट्वीट किया, “सफल पोलियो अभियान के बाद यूनीसेफ के लिए सद्भावना दूत के रूप में मेरी कार्य अवधि दो साल के लिए बढ़ा दी है। अब खसरा के टीकाकरण के लिए काम कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493