यूनेंस को परिवार से मिलाएंगी कर्टनी कर्दाशियां

लॉस एजेंलिस, 31 मई (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार कर्टनी कर्दाशियां, यूनेंस बेंडजामा के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं और पूर्व मुक्केबाज को अपने परिवार से मिलाने की योजना बना रही हैं।

एक सूत्र ने ‘हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम’ को बताया, कर्टनी, यूनेंस के प्यार में हैं और वह अपने संबंध को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। वह नही चाहतीं कि उनके यह खुशनुमा दिन खत्म हों।

सूत्र ने कहा कि कर्टनी ने उन्हें कैलाबसास में स्थित अपने घर बुलाया है और वह उनके साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं।

सूत्र ने कहा, “उन्होंने यूनेंस से उनके साथ रहने और परिवार से मिलने का आग्रह किया है।”

यूनेंस पहले ही कर्टनी की बहन केंडल जेनर से मिल चुके हैं वह पिछले सप्ताह कांस की यात्रा के दौरान एक याट पर साथ-साथ देखे गए थे।

कर्टनी और यूनेंस का संबंध किम कर्दाशियां और कोएले कर्दाशियां की मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493