यूपीएससी परीक्षा में मध्य प्रदेश के युवाओं ने मारी बाजी

UPSC Toppers from MP: भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश के युवाओं ने बाजी मार ली है। सतना जिले की स्वाति शर्मा ने इसमें 15वीं रैंक हासिल की है। स्वाति मैहर तहसील के भटनवारा गांव की निवासी हैं और इनके पिता मैहर में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। वहीं धार की संस्कृति सोमानी ने 49वीं रैक हासिल की है। जबलपुर में चेरीताल निवासी सुजीत जैन की बेटी सृष्टि जैन ने 165वीं रैंक हासिल की है। जबलपुर के जतिन जैन को 91वीं रैंक मिली है। बीना जिला सागर के शुभम सिंह ठाकुर को 466 वी रैंक मिली है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493