यूपी में निकली बंपर वैकेंसी

लखनऊ-योगी सरकार प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. इसके लिए सरकार की ओर से विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. इसके अलावा विभाग में पदोन्नति के लम्बित पदों पर यथाशीघ्र पदोन्नतियां करने के निर्देश भी दिये गये हैं.

पशुधन विभाग में पशु चिकित्सा सेवा के 424 तथा पशुधन प्रसार अधिकारी के 1083 पद रिक्त हैं. दुग्ध विकास विभाग में मुख्य दुग्धशाला विकास अधिकारी के 2, दुग्धशाला विकास अधिकारी के 3, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के 26 तथा राजकीय दुग्ध परिवेक्षक के 209 पद रिक्त हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493