यूबोन ने ‘मखना’ के लिए योयो हनी सिंह के साथ भागीदारी की

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। मोबाइल गैजेट एक्सेसरी ब्रांड यूबोन ने अपने नए गाने ‘मखना’ के लिए पंजाबी रैप गायक योयो हनी सिंह के साथ भागीदारी की है। इस गाने को योयो हनी सिंह की फिर से वापसी के तौर देखा जा रहा है और वह अपने नए वीडियो में यूबोन हेडफोन्स लगाए देखे जा सकते हैं।

यूबोन ने एक बयान में कहा कि यह महज दो घंटे में 20 लाख व्यूज तक पहुंच बनाने वाला पहला भारतीय गाना भी बन गया है और यूट्यूब पर इसे 2.5 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

यूबोन की ‘बॉर्न टू बी फ्री’ टैगलाइन को बरकरार रखते हुए हनी सिंह को पार्टी उत्साही प्रशंसक आधार को ध्यान में रखते हुए एक स्वाभाविक पसंद के तौर पर देखा गया है।

इस भागीदारी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए योयो हनी सिंह ने कहा, “मैं अपने नए इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो में यूबोन के हेडफोन्स का इस्तेमाल कर बेहद उत्साहित हूं। यह भागीदारी बेहद दिलचस्प और यादगार थी।”

यूबोन के सह-संस्थापक मंदीप अरोड़ा ने कहा, “हम ‘मखना’ गाने के लिए योयो हनी सिंह के साथ भागीदारी कर बेहद उत्साहित हैं। यह साझेदारी ब्रांड को उन लोगों तक पहुंचाने में काफी मददगार होगी जो हनी सिंह जैसी हस्तियों को पसंद करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493