यूरोपा लीग : एटलेटिको ने कोपेनहेगन को हराया

कोपेनहेगन (डेनमार्क), 16 फरवरी (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड ने यूरोपा लीग के अंतिम-32 दौर के पहले चरण में एफसी कोपेनहेगन क्लब को मात दी।

टेलिया पार्केन में गुरुवार रात खेले गए मैच में एटलेटिको ने कोपेनहेगन को 4-1 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, विक्टर फिशर ने 15वें मिनट में गोल कर कोपेनहेगन का खाता खोला। इस मैच में यह क्लब की ओर किया गया एकमात्र गोल रहा।

इसके बाद, 21वें मिनट में सॉल निगुएज ने एटलेटिको के लिए गोल किया और क्लब को 1-1 से बराबरी दी। 37वें मिनट में फ्रांसीसी स्ट्राइकर केविन गामेरियो ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दे दी।

दूसरे हाफ में भी एटलेटिको ने अपना अच्छा खेल जारी रखा। एंटोनियो ग्रीजमैन ने 71वें मिनट में गोल कर एटलेटिको को 3-1 से आगे किया। इसके बाद, 77वें मिनट में विटोलो ने गोल कर क्लब को कोपेनहेगन के खिलाफ 4-1 से जीत दिलाई।

दोनों टीमों का सामना अब दूसरे चरण में 22 फरवरी को वांडा मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493