निकोसिया, 24 फरवरी (आईएएनएस)। एपोएल क्लब ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से मात देकर यूरोपा लीग के अंतिम-16 चरण में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार देर रात खेले गए लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मैच में एपोएल ने बिलबाओ को 2-0 से मात दी। इस प्रकार दोनों चरणों के औसत परिणाम के तहत एपोएल ने बिलबाओ को 4-3 से हराकर नॉकआउट दौर में कदम रख लिया है।
मैच के पहले हाफ में दोनों क्लबों की ओर से कोई गोल नहीं किया गया। इसके बाद दूसरे हाफ में एपोएल ने अपने खेल को तेज करते हुए दो गोल किए और 2-0 से जीत हासिल की।
एपोएल के लिए ये दो गोल पिएरोस सेटिरियस (46वें मिनट) और गियानिस गियानोटास (54वें मिनट) ने किए।
dharmpath.com dharmpath