यूरोपा लीग के नॉकआउट में भिड़ेंगे लीवरपूल, मैनचेस्टर युनाइटेड

नयोन (स्विट्जरलैंड), 27 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोपा लीग के अंतिम-16 दौर का ड्रॉ निकल गया है। यूनियन ऑफ यूरोपीयन फुटबाल एसोसिएशंस (यूईएफए) द्वारा निकाले गए ड्रॉ के मुताबिक नॉकआउट में प्रीमियर लीग की दो दिग्गज टीमों-लीवरपूल और मैनचेस्टर युनाइटेड के बीच भिडं़त होगी।

इसी तरह स्पेनिश लीग क्लब एथलेटिक बिल्बाओ और वेलेंसिया के बीच सामना होगा।

इस दौर में जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड का सामना प्रीमियर लीग क्लब टॉटेनहम हाट्सपर से होगा जबकि सेविला का सामना स्विस क्लब बासेल से होगा।

अंतिम-16 दौर में शामिल कई टीमें इससे पहले यूरोपा लीग जीत चुकी हैं। सेविला ने चार, लीवरपूल ने तीन, टॉटेनहम ने दो, वेलेंसिया ने एक, बायेर लेवरकुसेन ने एक बार यह खिताब अपने नाम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493