यूरोपा लीग : कोस्टा तैयार, साउल और ग्रिजमैन बाहर

मेड्रिड, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के कोच डिएगो सिमेओने ने शनिवार को कहा कि पिछले चार मैचों में टीम से बाहर रहने वाले डिएगो कोस्टा ला लीगा में एल्वेस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कोस्टा आर्सेनल के खिलाफ खेले गए यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले चरण के मैच में नहीं खेल पाए थे।

सिमेओने ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह देखने के लिए कि वह कैसा महसूस करते हैं, हमने कोस्टा से बात की है। गुरुवार को होने वाले मैच में खेलने के लिए वह तैयार हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि उनका खेलना आवश्यक है। कल वह अभ्यास करेंगे और फिर हम देखेंगे कि वह मैच के दौरान कैसा महसूस करते हैं।”

सिमोओने ने साथ ही कहा कि फारवार्ड एंटोनियो ग्रीजमैन और मिडफील्डर साउल निगुरेज ला लीगा मैच से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा गोलकीपर जेन ओबलेक, जोस मारिया गिमेंज, चोटिल फिलिप लुईस जुआनफ्रान टोरेस भी एल्वेस के खिलाफ नहीं खेलेंगे।

इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में सिमोओने के पास अब रविवार को होने वाले मैच के लिए 13 शीर्ष खिलाड़ी रह गए हैं और अब उन्हें रिजर्व टीम से पांच खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493