यूरोपा लीग : चेल्सी ने बेट को हराकर अंतिम-32 में जगह बनाई

मिंस्क (बेलारूस), 9 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी ने बुधवार देर रात यहां यूरोपा लीग के ग्रुप-एल के मुकाबले में बेट बोरिसोव को 1-0 से हराकर अंतिम-32 में जगह बना ली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बेलारूस के क्लब के खिलाफ ग्रुप स्तर के चौथे मैच में चेल्सी के लिए एकमात्र गोल फ्रांस के स्ट्राइकर ओलिवर जीरू ने दागा।

इससे पहले, दोनों टीमों के बीच हुए ग्रुप स्तर के मुकाबले में चेल्सी ने अपने घर स्टैमफोर्ड ब्रिज पर बेट को 3-1 से करारी शिकस्त दी थी।

बोरिसोव एरेना में चेल्सी ने मैच की शरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और दूसरे हाफ के 53वें मिनट में जीरू ने मैच का एकमात्र गोल किया।

बेट का अगला मुकाबला हंगरी के क्लब विडी से होगा जबकि चेल्सी की टीम ग्रीस के क्लब पीएओके एथेंस का सामना करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493