यूरोपा लीग : डॉर्टमंड ने कड़े मुकाबले में अटलांटा को 3-2 से हराया

डॉर्टमंड (जर्मनी), 16 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब डॉर्टमंड ने यूरोपा लीग के राउंड ऑफ 32 मुकाबले के पहले दौर में यहां इटली के क्लब अटलांटा को कड़े मुकाबले में 3-2 से मात दी।

बीबीसी के अनुसार, डॉर्टमंड और अटलांटा के बीच मैच के शुरू से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली और आंद्रे शूर्ल ने 30वें मिनट में गोल कर मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में अटलांटा ने दमदार शुरुआत की और 51वें मिनट में जोसिप इलिसिक ने गोल दाग कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके पांच मिनट बाद इलिसिक ने दूसरा गोल कर मेहमान टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।

चेल्सी से लोन पर टीम में शामिल हुए मिची बेतसुआई ने 65वें मिनट में मैच का अपना पहला गोल कर डॉर्टमंड को 2-2 की बराबरी दिला दी।

इसके बाद, बेतसुआई ने इंजुरी टाइम (90+1) में मैच का अपना दूसरा गोल दाग कर टीम को 3-2 से जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493