यूरोपा लीग फाइनल में एटलेटिको मेड्रिड

मेड्रिड, 4 मई (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड ने आर्सेनल को मात देकर यूरोपा लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

गुरुवार रात को खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे चरण में एटलेटिको ने आर्सेनल को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे में दोनों चरणों के औसतन परिणाम के तहत एटलेटिको ने 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया है।

वांडा मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एटलेटिको के लिए एकमात्र गोल डिएगो कोस्टा ने किया।

इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में करीब 65,000 प्रशंसक मौजूद थे।

इससे पहले, सेमीफाइनल का पहला चरण दोनों टीमों के बीच 1-1 से ड्रॉ रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493