यूरोपा लीग : फेनर्बाचे के हाथों उलटफेर का शिकार हुआ युनाइटेड

इस्तांबुल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मोउसा सॉ और जेरेमेन लेंस के गोल की बदौलत फेनर्बाचे क्लब ने बड़ा उलटफेर करते हुए मैनचेस्टर युनाइटेड को यूरोपा लीग ग्रुप स्तर पर खेले गए मुकाबले में 2-1 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फेनर्बाचे ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी थी। पहले हाफ की शुरुआत में ही इस्तांबुल के क्लब के लिए सॉ (पांचवे मिनट) ने गोल दागा और टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में भी अपने बेहतरीन खेल को जारी रखते हुए फेनर्बाचे ने एक ओर गोल दागा। टीम के लिए यह गोल लेंस ने 59वें मिनट में किया और युनाइटेड पर 2-0 से बढ़त बनाई। इस बीच, युनाइटेड ने भी अवसर हासिल करते हुए वेन रूनी की बदौलत मुकाबले की समाप्ति से एक मिनट पहले गोल दागा, लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।

फेनर्बाचे ने उलटफेर करते हुए युनाइटेड क्लब को 2-1 से मात देकर जीत हासिल की। अपनी हार के साथ ही युनाइटेड अब यूरोपा लीग के ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर चला गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493