यूरोपा लीग मैच के लिए बिलबाओ रवाना हुआ एपोएल क्लब

बिलबाओ (स्पेन), 14 फरवरी (आईएएनएस)। साइप्रस का फुटबाल क्लब एपोएल मंगलवार को बिलबाओ के लिए रवाना हो गया। यहां यूरोपा लीग के 32वें दौर में एपोएल का मुकाबला एथलेटिक बिलबाओ के साथ होगा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एपोएल ने इसकी घोषणा कर बताया कि मंगलवार रात बिलबाओ में एपोएल के खिलाड़ी मुकाबले के लिए अभ्यास करेंगे।

एपोएल के कोच थामस क्रिस्टियानसेन और टीम के एक खिलाड़ी बुधवार को होने वाले संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद थामस और टीम के खिलाड़ी बिलबाओ में फिर अभ्यास करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493