यूरोपा लीग : रियल बेतिस ने अगले दौर में प्रवेश किया

लग्जम्बर्ग, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल बेतिस ने गुरुवार देर रात यहां डुडेलांज के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेलकर यूरोपा लीग के अगले दौर में जगह बनाई।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लग्जम्बर्ग के क्लब खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद बेतिस की टीम 12 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर रही।

ग्रीस का क्लब ओलम्पियाकोस दूसरे और इटली का क्लब एसी मिलान तीसरे पायदान पर रहा। डुडेलांज को एक अंक आखिरी स्थान से संतोष करना पड़ा।

बेतिस के खिलाड़ी फ्रांसिस को पहले हाफ में गोल करने के दो मौके मिले लेकिन वह मेहमान टीम को बढ़त दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए। दोनों बार डुडेलांज के गोलकीपर लैंड्री बोन्नेफोई ने शानदार बचाव किया।

बोन्नेफोई ने मेहमान टीम के खिलाड़ी जोक्विन द्वारा लिए गए फ्री-किक पर भी शानदार बचाव किया।

दूसरे हाफ में भी कोई भी खिलाड़ी अपनी टीम को बढ़त नहीं दिला पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493