मार्सिले (फ्रांस), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ओलम्पिक मार्सिले ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में रेड बुल साल्जबर्ग को मात दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, स्टेड वेलोड्रोम में आयोजित हुए इस मैच में मार्सिले ने साल्जबर्ग को 2-0 से हराया।
पहले हाफ की शुरुआत के बाद 15वें मिनट में फ्लोरियान थाउविन ने गोल कर मार्सिले का खाता खोला।
इस बढ़त को मार्सिले क्लब ने पहले हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा।
इसके बाद, दूसरे हाफ में भी मार्सिले ने मैच पर अपना दबदबा बनाते हुए क्लिनटन एनजिए की ओर से 63वें मिनट में किए गए गोल के दम पर 2-0 से बढ़त बना ली।
अपने अच्छे डिफेंस के दम पर साल्जबर्ग ने मार्सिले को गोल करने का मौका न देते हुए अंत में इसी स्कोर के साथ जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath