यूरोपा लीग से बाहर हुअ एसी मिलान

पिराउस (ग्रीस), 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली के क्लब एसी मिलान को यूरोपा लीग के ग्रुप-एफ के मुकाबले में ओलम्पियाकोस के खिलाफ 1-3 से हार झेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ग्रीस के क्लब ओलम्पियाकोस ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज करते हुए तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। उसने छह मैचों में कुल 10 अंक हासिल किए और गोल अंतर के आधार पर अगले दौर में जगह बनाई।

पापे सीसे ने 60वें मिनट में ओलम्पियाकोस के लिए मैच का पहल गोल किया।

क्रिस्टियन जापाटा के ओन गोल ने 69वें मिनट मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके दो मिनट बाद, जापाटा ने गोल करके मिलान की वापसी कराने का प्रयास किया।

हालांकि, मेहमान टीम वापसी करने में कामयाब नहीं हो पाई। 81वें मिनट में कोंस्टान्टीनोस फोरटोनीस ने गोल करके ग्रीस के क्लब की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493