यूरोपा लीग से बाहर हुआ एवर्टन

ल्योन, 3 नवंबर (आईएएनएस)। ल्योन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मिली हार के साथ ही एवर्टन क्लब यूरोपा लीग से बाहर हो गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात को ग्रुप-ई में खेले गए मैच में ल्योन ने एवर्टन को 3-0 से मात दी।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे हाफ में बेरट्रैंड ट्राओरे ने 68वें मिनट में गोल कर ल्योन का खाता खोला।

इसके बाद, 76वें मिनट में हुसैन आउहार ने गोल कर ल्योन को एवर्टन के खिलाफ 2-0 की बढ़त दी। मेंफिस देपाए ने जे. फेरी की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर ल्योन को एवर्ट के खिलाफ 3-0 से जीत दिलाई।

ग्रुप-ई में शामिल एवर्टन को लीग में अब तक खेले गए चार में से तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रॉ रहा। इस कारण वह ग्रुप में एक अंक के साथ सबसे नीचे रहते हुए लीग से बाहर हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493