टालिन (एस्टोनिया), 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेहमान टीम बोस्निया एंड हर्जेगोविना ने 2018 फीफा यूरोपियन क्वालीफायर के ग्रुप-एच के मैच में एस्टोनिया को 2-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एस्टोनिया की राजधानी में ए ले काक एरिना में खेले गए इस मैच में बोस्निया के लिए इजेट हजरोरिक ने 48वें और 84वें मिनट में गोल किए जबकि एस्टोनिया के लिए इलजा एंटोनोव ने 75वें मिनट में गोल दागा।
ग्रुप-एच में 28 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज बेल्जियम ने रूस में सितंबर 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है जबकि मंगलवार रात जिब्राल्टर को 4-0 से हराकर, 19 अंकों के साथ ग्रीस दूसरे पायदान पर रही।
बोस्निया 17 अंकों के साथ तीसरे और एस्टोनिया 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
dharmpath.com dharmpath