नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय एथलीटों ने जर्मनी में आयोजित यूरोपीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
इसमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन सुरिंदर सिंह का रहा। उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीतकर नए रिकॉर्ड बनाने के साथ सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक बन गए।
इसके अलावा, ओलम्पिया चैम्पियन मुकेश सिंह ने अपने पिछले रिकॉर्ड में सुधार करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। विश्व चैम्पियन गौरव शर्मा ने भी एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
सुरिंदर, मुकेश और गौरव के अलावा, भारत के लिए रजत गोएल ने भी सोना जीता। अपने पिता और दिग्गज भारोत्तोलक मुकेश सिंह के नक्शे कदम पर चलते हुए विनय गहलोत ने इस चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया।
भारतीय टीम ने द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुके दिग्गज भूपेंद्र धवन के मार्गदर्शन में इस चैम्पियनशिप में बेहतरी प्रदर्शन किया।
dharmpath.com dharmpath